फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाने में जमा करोड़ों रुपये बदलना पुलिस के लिए चुनौती, डीजीपी के आदेश के बाद मचा हड़कंप

Tue, 27 Dec 2016 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पहुंचा हेड मोहर्रिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानों के मालखाने में 500 और 1000 के पुराने नोटों को बदलना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। जिले में विभिन्न मुकदमों से जुड़े करीब पांच करोड़ रुपये मालखानों में जमा हैं। डीजीपी जावीद अहमद का आदेश आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। सोमवार को एक हेड मोहर्रिर 2.80 लाख रुपये लेकर एसएसपी के पास ही पहुंच गया। हेड मोहर्रिर की बात सुनकर एसएसपी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
सरधना थाने में तैनात हेड मोहर्रिर शीशपाल सिंह एक पॉलीथिन में यह रकम लेकर एसएसपी के पास पहुंचा। बताया कि थाने के मालखाने में 500 और 1000 के पुराने नोट रखे है, जिनको बदलवाकर नए नोट मालखाने में रखने के आदेश आए हैं। इन सरकारी पैसों को ट्रेजरी वालों ने भी लेने से मना कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में बाद में बात करेंगे। पुलिस अधिकारी हैं परेशान
पुलिस अफसरों के अनुसार दो दिन पहले डीजीपी जावीद अहमद ने यूपी के सभी थानों को आदेश जारी किए हैं कि मालखाने में रखे सभी पुराने नोटों को बदलवाकर नए नोट रखे जाएं। जिले के सभी थानों के मालखानों में 500 और 1000 के पुराने नोट करीब पांच करोड़ रुपये के हैं। इसकी समयसीमा 31 दिसंबर तक ही है।
विज्ञापन
वादी को बुलाओ, नोट बदलवाओ
अफसरों का कहना है कि पुलिस इन मुकदमों के वादी को बुलाकर बैंक में ले जाकर ये नोट बदलवाए। थाना पुलिस का कहना है कि अफसरों द्वारा कहना तो आसान है। लेकिन इसे करना उतना ही मुश्किल। दो दिन में एक भी वादी थाने नहीं पहुंचा। कुछ वादी तो ऐसे हैं, जिनका अता पता नहीं। कई मुल्जिम तो जेल में हैं। उन्हें कैसे बैंक तक ले जाएं। खाते में भी नहीं हो सकते जमा
हेड मोहर्रिर कहते हैं कि यह पैसा सरकारी है। इस पैसे को हम अपने खाते में जमा भी नहीं करा सकते। इसकी जानकारी हम एसएसपी को दे चुके हैं। थानों के मालखानों में मुकदमों के 500 व 1000 के पुराने नोट रखे हैं। एक हेड मोहर्रिर ऐसे 2.80 लाख रुपये लेकर मेरे पास आया था। सभी पुरानी करेंसी बदलवाने के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
- जे. रविंदर गौड़, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें