फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीवीवीएनएल डिस्कॉम में एक साल में बदले गए 48 हजार ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
-क्षमता वृद्धि से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में .32 प्रतिशत की आई कमी, डिस्कॉम को 7.95 करोड़ का लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) डिस्कॉम में पिछले एक साल में 48860 ट्रांसफार्मर बदले गए। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से उनकी क्षतिग्रस्तता में .32 प्रतिशत की कमी आई है और डिस्कॉम को 7.95 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने इस वित्तीय वर्ष में ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता और कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
पीवीवीएनएल डिस्कॉम के 14 जिलों में इस समय विभिन्न क्षमता के 688240 ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसमें 25 केवीए क्षमता के 411306 और 63 केवीए क्षमता के 129023 वितरण ट्रांसफार्मर शामिल है। डिस्कॉम स्तर पर लगभग 7864 ट्रांसफार्मर भंडार गृहों में मौजूद है। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में विद्युत कार्यशाला की टीम द्वारा ट्रांसफार्मर बदल दिया जाता है। ट्रांसफार्मर मरम्मत की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग, लोड बैलेंसिंग, ओवरलोडिंग आदि की जांच कराकर तत्काल कमियों को दूर करने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता दर में कमी आई है। एक वर्ष में .32 प्रतिशत कम ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। वर्तमान वित्तीय वर्ष में इसे और घटाया जाएगा। 25 केवीए, 63 केवीए और 100 केवीए के अधिकतम ट्रांसफार्मर मरम्मत करके बदले गए। ग्रामीण व निजी नलकूप क्षेत्रों में 25 केवीए व 63 केवीए के लगभग 2766 अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष 4144 अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत की गुणवत्ता में सुधार, स्थलीय निरीक्षण और ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती से निजात मिलेगी। ट्रांसफार्मर कम क्षतिग्रस्त होने से डिस्कॉम का भी लाभ बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें