31 जनवरी तक चलेगा विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत चल रही बिजली बिल राहत योजना को उपभोक्ताओं का समर्थन मिल रहा है। चार से 31 जनवरी तक चलने वाली इस योजना में 14 जिलों के चार लाख 80 हजार 889 उपभोक्तओं ने पंजीकरण कराया है। योजना में सबसे अधिक पंजीकरण मेरठ, मुरादाबाद, गजरौला, बुलन्दशहर, सहारनपुर, मेरठ आदि क्षेत्रों में हुए हैं।
इस योजना के दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को लेट पेमेंट सरचार्ज व ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट और मूलधन पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इस योजना के उपभोक्ताओं को बिजली चोरी बिल विवाद, राहत और निपटान की सुविधा मिल रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण यूपीपीसीएल पोर्टल, स्थानीय कार्यालय, सीएससी सेंटर और मीटर रीडर के माध्यम से कराया जा सकता है। योजना में पीवीवीएनएल को अभी तक 520.30 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिल चुका है। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता लगातार योजना की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। योजना का तीसरा चरण 28 फरवरी तक चलेगा।