मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने श्यामनगर से चीनी मांझा बेच रहे एक दुकानदार को उसके घर से दबोच लिया। उसके पास से मांझे की 48 चरखी बरामद की हैं। आरोपी दुकानदार के खिलाफ लिसाड़ी गेट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर श्यामनगर में हरी मस्जिद के पास शहजाद चीनी मांझा बेच रहा है। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने छापा मारा। घर पर चीनी मांझा हुए शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मिले थैले से हीरो प्लस चीनी मांझे की 48 चरखी मिली हैं। संवाद