स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर उदघाटन करते पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। स्वस्थ गांव, स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत कई गांवों में माछरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के समय उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का लाभ गरीब, मजदूरों को अवश्य लेना चाहिए क्योंकि वर्तमान समय में ज्यादातर स्वास्थ्य संबंधी जांचें काफी महंगी हैं जोकि इस प्रकार के निशुल्क शिविर में निशुल्क ही की जाती हैं। शिविर में 475 मरीजों की जांच कर दवाई, चश्मे आदि का वितरण किया गया। न्यूबर्ग ग्रुप के चेयरमैन अनिल त्यागी ने बताया कि समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने न्यूबर्ग औद्योगिक समूह एवं राजीव गांधी कैंसर संगठन एवं अनुसंधान केंद्र के सहयोग से क्षेत्र के मानपुर, खरखौदा, मसूरी, अतराडा, सिसौली, फतेहपुर नारायण, माछरा में शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में करीब तीन हजार महिला और पुरुष मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर के आयोजन में सुनील त्यागी, ललित त्यागी, मुनेश त्यागी, आदित्य त्यागी, प्रधान यतेंद्र शर्मा, शिवकुमार गुर्जर, पूर्व प्रमुख ब्रजवीर सिंह, अमित त्यागी, धर्मेश त्यागी, महेश प्रजापति, कृष्ण त्यागी, प्रमुख कौशल चौहान आदि का सहयोग रहा।