मेरठ। जिले में शनिवार को 11 केंद्रों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की यूपी सिविल कोर्ट परीक्षा कराई गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 4727 अभ्यर्थी शामिल हुए और 2241 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़ाके की सर्दी के बाद भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इन केंद्रों को 6968 अभ्यर्थी आवंटित किए गए।
परीक्षा के सिटी कॉर्डिनेटर कृष्णकुमार शर्मा ने बताया कि पहली पाली में बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर में 960 में से 592 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 368 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एसडीएचटी सरस्वती शिशु मंदिर परीक्षा केंद्र पर 367 में से 225 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 142 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर परीक्षा केंद्र पर 960 में से 666 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 294 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। एसडीएचटी सरस्वती शिशु मंदिर परीक्षा केंद्र पर 840 में से 560 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए व 280 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कृष्णा पब्लिक स्कूल 720 में से 506 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 214 अनुपस्थित रहे।
राधेश्याम मोरारका सरस्वती विद्या मंदिर के परीक्षा केंद्र पर 600 में से 398 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 202 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। गॉडविन पब्लिक स्कूल में 600 में से 425 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी व 175 अनुपस्थित रहे। मेरठ स्कूल फॉर गर्ल्स में 600 में से 428 अभ्यर्थी परीक्षा में पहुंचे व 172 अनुपस्थित हुए। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में 600 में 424 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 176 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। द आर्यन्स परीक्षा केंद्र पर 600 में से 421 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए व 179 अभ्यर्थी नहीं आए। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में 121 में से 82 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए व 39 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे।