दौराला- पनवाड़ी में पशु चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करतीं ग्राम प्रधान। स्रोत : स्वयं
दौराला। पनवाड़ी गांव में शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 471 पशुओं की जांच की गई। शुभारंभ प्रधान रीता ने गो पूजन करके किया। शिविर में सामान्य चिकित्सा, बांझपन, गर्भ परीक्षण किया गया। साथ ही कृमिनाशक दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई। दौराला की पशु चिकित्साधिकारी डॉ. साक्षी चौहान, डॉ. धमेंद्र कुमार ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ज्ञानेश्वर, सुधांशु, राजीव, संजीव, विजयवीर, ऋषभ, डॉ. ओमप्रकाश, रोशन, सचिन, संगम आदि मौजूद रहे।