26 व 27 सितंबर को बरेली में आयोजित होगी सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 26-27 सितंबर को बरेली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के 47 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मेरठवासियों को उनके पदक की उम्मीद है। टीम का कप्तान मेरठ की रीत राठौर को बनाया गया है।
जिले की टीम के खिलाड़ी 100 मीटर से लेकर 10000 मीटर दौड़, जंपिंग इवेंट्स तथा थ्रोइंग इवेंट्स सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम की कप्तान रीत राठौर हाई ऊंची कूद स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी। महिला खिलाड़ियों में गीता तेवतिया जैवलिन थ्रो, डोली 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, रूपा 200 मीटर 400 मीटर दौड़, शिवानी डिस्कस थ्रो, अंजू 100 मीटर दौड़ व लॉंग जंप, प्राची राठी हेप्टाथलॉन, वीरेश्ना 1500 मीटर, सीमा कुमारी हाई जंप, तन्वी मलिक 800 मीटर तथा वर्षा दावी 800 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी।
पुरुष वर्ग में दीपक 100 मीटर, सोनू चौधरी 100 मीटर व 200 मीटर, आदित्य कुमार 100 मीटर, 200 मीटर, अंकुर कुमार 10000 मीटर, कुलदीप सिंह 3000 मीटर स्टीपलचेज, मोहित 100 मीटर व 200 मीटर, नवीन 400 मीटर व 800 मीटर, प्रियांशु 800 मीटर, 1500 मीटर, रवि मलिक ट्रिपल जंप, संदीप भाटी 1500 मीटर, शोएब हसन, सनी चौधरी, विनीत कुमार जैवलिन थ्रो, ध्रुव तेवतिया डिस्कस थ्रो, आकाश लॉन्ग जंप व ट्रिपल जंप, अभिनव नागर ट्रिपल जंप, आदर्श जैवलिन थ्रो, आयुष जैवलिन थ्रो, हिमांशु चौहान डिस्कस थ्रो, करण 110 मीटर बाधा दौड़, कुणाल चौधरी 800 मीटर, मोहम्मद समर सैफी 100 मीटर एवं 200 मीटर, पीयूष यादव हैमर थ्रो, सुदेश सैनी 5000 मीटर तथा वंश धामा 100 मीटर में अपना दमखम दिखाएंगे। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकार जितेंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।