फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 46 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू विवि के खेल मैदान में 18 अगस्त तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के दूसरे दिन 74 नामांकित अभ्यर्थियों में 47 ने परीक्षा में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। शाम के सत्र कौशल दक्षता परीक्षा आयोजित हुई।
खेल विश्वविद्यालय में बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीएससी योग (बैचलर ऑफ साइंस इन योग), एमएससी योग (मास्टर ऑफ साइंस इन योग), पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 56 युवाओं ने परीक्षा दी थी। शुक्रवार को दूसरे दिन 46 युवाओं ने प्रतिभा दिखाई। 18 अगस्त तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मानकों को पूरा किए बिना अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीईएस, बीएससी योग, एमएससी योग और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा को 40 अंकों का वेटेज दिया जाएगा, जो अंतिम मेरिट सूची में जोड़ा जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी परीक्षणों में भाग लेना अनिवार्य होगा और हर इवेंट में कम से कम श्रेणी-तीन का प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें