फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संपूर्ण समाधान दिवस में 46 शिकायतें आईं, तीन का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 46 शिकायतें आईं। इनमें से तीन शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान तहसीलदार योगेश चंद, सीओ आशुतोष कुमार, नायब तहसीलदार राहुल सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें