फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध शराब के 452 पाउच बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। इंचौली थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब की बिक्री के आरोप में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के कब्जे और मकान से 10 पेटी व दो अतिरिक्त पाउच बरामद किए। इनमें कुल 452 पाउच अवैध देशी शराब मिली है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब फ्रूटीनुमा पाउच में दौराला दिलकश (मसाला) मार्का की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णपाल निवासी सैनी नगर लावड़ के रूप में हुई। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि आरोपी वर्ष 2023 और 2024 में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें