फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोमदत्त सिटी में पानी को तरसे 450 परिवार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कॉलोनी के ट्यूबवेल का बोरिंग फेल, भाजपा नेता और अधिकारियों से शिकायत की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित सोमदत्त सिटी में दिवाली की रात से पीने के पानी को लोग तरस गए हैं। इसमें करीब 450 परिवार प्रभावित हैं। बुधवार को लोगों ने हंगामा किया, तब जाकर नगर निगम ने पानी का एक टैंकर कॉलोनी में भेजा। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पानी की टंकी और ट्यूबवेल है। बोरिंग खराब होने के कारण घर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कॉलोनी हैंडओवर नहीं हुई है। इसके चलते पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी निगम की नहीं है।
सोमदत्त सिटी सेक्टर-ए ब्लाक निवासी अधिवक्ता रामचरण सिंह, सोसायटी अध्यक्ष सुशांत सचदेवा, महामंत्री निशांत त्यागी और अंकुर शर्मा ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रमुख सचिव नगर विकास, डीएम, नगर आयुक्त के चिट्ठी लिखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। बताया कि यह कॉलोनी नगर निगम क्षेत्र में आती है और लोग गृहकर भी दे रहे हैं। दिवाली की रात कॉलोनी में ट्यूबवेल का बोरिंग खराब हो गया था, जिसमें 450 परिवार को पानी नहीं मिल रहा है। कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन को निगम अपनी पाइप लाइन से जोड़ दे, इसको लेकर कई बार लोगों ने मांग की। निगम ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सोमदत्त सिटी कॉलोनी प्राइवेट कॉलोनाइजर द्वारा आवास विकास परिषद से मानचित्र स्वीकृत कराकर विकसित की गई थी। कॉलोनी विकसित करते समय पानी की टंकी व ट्यूबवेल लगी थी। दिवाली से बोरिंग फेल हो जाने के कारण कॉलोनी में निवास करने वाले व्यक्तियों को जल उपलब्ध नहीं है। दूसरी मंजिल पर रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति दूसरी मंजिल पर पानी ले जाने में अत्यंत परेशान हैं। यदि सोमदत्त सिटी ए-ब्लॉक को नगर निगम मेरठ की जलापूर्ति लाइन से जल्द नही जोड़ा गया तो कॉलोनी में बड़ी परेशानी हो जाएगी। निगम के जलकल विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया है कि यह कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर नहीं हुई है। इसके चलते निगम ने पानी की व्यवस्था नहीं की। कॉलोनी के लोगों की परेशानी देखते हुए पानी का एक टैंकर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें