44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में तृतीय अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ
- पहले दिन भारोत्तोलन, योग और पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में बुधवार को तृतीय अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि छठी वाहिनी पीएसी के सेनानायक प्रेमचंद ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन भोरोत्तोलन, योग और पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
44वीं वाहिनी के उप सेनानायक रफीक अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन की सभी 14 वाहिनी प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में पहले दिन 60 किलो भार वर्ग में 43वीं पीएसी वाहिनी के आरक्षी नीरज दिवाकर ने प्रथम, 44वीं पीएसी वाहिनी के आरक्षी शुभम का कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलो भार वर्ग में 44वीं पीएसी वाहिनी के आरक्षी देवकुमार चौधरी प्रथम, 43वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार द्वितीय रहे।
71 किलोग्राम भार वर्ग में 23वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी अक्षय कुमार प्रथम और 43वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी आदेश कुमार द्वितीय रहे। 79 किलोग्राम भार वर्ग में 43वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी नवाब प्रथम, 24वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी आनंद कुमार द्वितीय, 88 किलोग्राम भार वर्ग में 43वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी शिवनरेश कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। 9वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी सुमित कुमार द्वितीय रहे।
94 किलोग्राम भार वर्ग में 45वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी अभिषेक प्रथम और 43वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी हरेंद्र सिंह द्वितीय रहे। 110 किलोग्राम भार वर्ग में 24वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी अभिषेक शर्मा प्रथम और 43वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी योगेश कुमार द्वितीय रहे।110 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक भार में 38वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी आशीष कुमार प्रथम और 24वीं वाहिनी के आरक्षी उदय राजपूत द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर सूबेदार शिविर पाल अजय सिंह, सूबेदार मेजर डॉ. दिनेश सिंह चौहान, मामराज सिंह, उत्तम कुमार सिंह, निर्भय सिंह, संदीप कुमार, प्रदीप चौधरी, अनमोल, सोहनवीर, रिशिपाल आदि मौजूद रहे।