शामली। जिले में वन विभाग ने 42 नए वेटलैंड क्षेत्र तलाश लिए हैं। जिनका जल्द ही संरक्षण कराया जाएगा। जिसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने कर ली है। वेटलैंड क्षेत्रों में लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।
जिले में 326 ऐसे वेटलैंड क्षेत्र तालाब, झील, रजबहे हैं, जहां प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। वैसे तो सबसे अधिक प्रवासी और अन्य पक्षी कैराना की मामौर झील में ही आते हैं। करीब एक माह पूर्व ही अधिकारियों के निर्देश पर जिले में वैटलैंड क्षेत्रों को तलाशने का कार्य शुरू किया गया था।
क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार और कृष्णकांत ने बताया कि जिलेभर में अब 42 नए वेटलैंड क्षेत्र तलाशे गए हैं। जबकि बरनावी, बीबीपुर हटिया, दभेड़ी गांव में वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। बीबीपुर हटिया में वन विभाग की जमीन पर आठ मकान थे, जिन्हें हटाने के लिए नोटिस दिया गया है। वन विभाग ने वेटलैंड की पूरी सूची तैयार कर ली है और अब इनमें से ऐसे वेटलैंड चिह्नित किए जाएंगे, जहां पर प्रवासी पक्षी आते हैं। प्रशासन के साथ मिलकर जहां से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। र