फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तीन दिन में बंद हो जाएगी अधिकतर चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेराई सत्र 2018-19 समापन की ओर
विज्ञापन

- मंडल की बागपत और रमाला चीनी मिल ही चलेगी पूरे महीने

मेरठ। प्रदेश का गन्ना पेराई सत्र 2018-19 समाप्ति की ओर पहुंच गया है। मंडल की दो चीनी मिलों को छोड़कर बाकी चीनी मिलें दो-तीन दिन में बंद हो जाएगी। नो केन की कगार पर पहुंची सभी मिलों ने गन्ना खरीद फ्री कर दी है। अब किसान बिना पर्ची के ही सेंटरों और मिल गेट पर अवशेष गन्ना आपूर्ति कर रहे हैं। गन्ना खरीद के बाद मिल किसान को पर्ची बनाकर दे रही है।
विज्ञापन

मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2018-19 में अब तक मंडल की सात से ज्यादा शुरू मिल बंद हो चुकी है। बाकी सात चीनी मिल भी दो से तीन दिन के अंदर बंद हो जाएगी। केवल सहकारी क्षेत्र की बागपत और रमाला चीनी मिल ही इस महीने के आखिर तक चलेगी। रमाला मिल की बढ़ी क्षमता वाली यूनिट का टेस्ट किया जाना है। इसके साथ ही क्षेत्र में अभी गन्ना बचा है। बचे हुए गन्ने का दैनिक सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें