मवाना। अग्निशमन सेवा सप्ताह दिवस अंतर्गत सोमवार को मवाना स्थित फायर स्टेशन से रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नगर के लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, आग लगने के दौरान बचाव के उपाय बताए गए।
मवाना फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी कालू सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली मवाना चौकी, सुभाष चौक, थाना तिराहा, कामिल पेट्रोल पंप से होते हुए वापस फायर स्टेशन पहुंची। उन्होंने बताया कि रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य आग लगने पर बचाव के उपाय बताना था। उन्होंने लोगों को आग लगने के दौरान उपाय के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। जिससे वे स्वयं आपातकालीन हालात से निपट सके। रैली के दौरान निरंजन प्रसाद, विश्वास शर्मा, रामफल सिंह, ओमपाल सिंह, तीरथ सिंह, ऋषि, यशवीर, भोपाल आदि मौजूद रहे।