फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : रचनात्मक और प्रासंगिक उतर लिखने के मिलेंगे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई : रचनात्मक और प्रासंगिक उत्तर लिखने के मिलेंगे अंक
विज्ञापन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मार्च-अप्रैल में संपन्न 10वीं-12वीं की परीक्षा में किसी प्रश्न का उत्तर रचनात्मक और प्रासंगिक लिखने पर भी अंक मिलेंगे। सीबीएसई ने इस बार की परीक्षाओं के लिए कुछ ऐसी ही मार्किंग स्कीम तैयार की है। इसके पीछे बोर्ड की मंशा छात्रों की वैचारिक समझ को बढ़ावा देना है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। फिलहाल उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जारी है। अगले सप्ताह तक पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया भी लगभग समाप्त हो जाएगी। बोर्ड ने इस साल ऐसी मार्किंग स्कीम तैयार की है, जिससे कि बच्चे की विषय की समझ, उत्तर में रचनात्मकता और प्रासंगिकता का पता चल सके। इससे बच्चे की रटने की समस्या को दूर कर उसे विषय में सक्षम बनाने के लिए किया गया है। बोर्ड के अनुसार इस वर्ष मूल्यांकनकर्ताओं के लिए जो मार्किंग स्कीम तैयार की गई है, उसमें इस बात का ध्यान रखा गया है कि छात्रों द्वारा दिए गए रचनात्मक, सही और प्रासंगिक उत्तर को प्राथमिकता मिले। इससे बच्चे की विषय को लेकर किए गए अध्ययन का भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों में खुद से सीखने की क्षमता में बढ़ेगी
बोर्ड का मानना है कि छात्रों की विषय को लेकर धारणा स्पष्ट हो तो वह न केवल रचनात्मक, बल्कि बेहतर उत्तर दे सकता है। बोर्ड चाहता है कि छात्र रटे नहीं बल्कि अनुभव से सीखे। इससे उसमें खुद से सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इससे वह अच्छा उत्तर दे सकेगा। उल्लेखनीय है कि इस बार बोर्ड ने परीक्षा की क्वालिटी में सुधार के लिए प्रश्न पत्रों को वैज्ञानिक ढंग से तैयार किया था। शैक्षणिक सुधार सीबीएसई की प्राथमिकता है। जिस पर बोर्ड आगे भी फोकस रखेगा। वहीं बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को आसान करने का भी प्रयास किया है। बीते साल बोर्ड ने एक प्रश्न पत्र दो-दो शिक्षकों से जांचने की व्यवस्था की थी, लेकिन इस बार एक ही शिक्षक ने पूरा प्रश्न-पत्र जांचा है। उसके बाद उन्हीं सवालों को दूसरे शिक्षक ने क्रॉस चेक किया है। इस तरह से एक ही प्रश्न पत्र दो बार चेक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें