सामाजिक स्वतंत्रता के अभाव में कानूनी अधिकार को मोल नहीं : डॉ. आंबेडकर
डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
जिले भर में भव्य शोभायात्राएं निकालीं, लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया
अमर उजाला ब्यूरो
माछरा। क्षेत्र के गांवों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसका जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर कलां में डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा नेता पंडित प्रवीण वशिष्ठ एवं पवन शर्मा ने किया। यहां एक बग्घी में डॉ. आंबेडकर तथा दूसरी पर भगवान बुद्ध की मूर्ति विराजमान थी। शोभायात्रा में नवयुवक बैंड-बाजे के साथ नाचते चले जा रहे थे। आंबेडकर भवन पहुंचकर युवा नेता जग्गी जाटव ने सभी से डॉ. आंबेडकर के रास्ते पर चलकर ईमानदार एवं शिक्षित बनने की अपील की। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब का मानना था कि सामाजिक स्वतंत्रता के अभाव में कानूनी अधिकार को कोई मोल नहीं है। यहां महावीर प्रधान, बीडीसी जयवीर सिंह, रोहिताश, जसवंत बौद्ध, आंबेडकर कमेटी के अध्यक्ष सचिन कुमार, रविंद्र प्रधान, अमित कंसल, रामअवतार गुप्ता, ऋषि प्रधान, जितेंद्र, आदेश, रतनपाल, मनोज, हेम सिंह, संजय आदि रहे।
उधर, भटीपुरा में ग्राम प्रधान कंवरपाल सिंह ने डॉ. आंबेडकर को प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां बाबूराम सागर, कंवरपाल प्रधान, करन सिंह, संदीप, अनिल, भोपाल, राजकुमार, रामप्रसाद, सुरेश, सुभाष, वीरपाल रहे। अमरपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन पर लगी मूर्ति पर अमित कंसल, दीपक काजला, प्रधान रवींद्र कुमार ने मार्ल्यापण किया। यहां लड्डू वितरित किए गए। उधर, नंगली किठौर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा शुरू हुई। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान सतपाल सिंह एवं सुबोध कुमार ने किया। यहां मलखान सिंह, ज्ञान प्रकाश, प्रधान सतपाल सिंह, जिले सिंह, सुबोध कुमार, सतपाल सिंह राणा, रतिराम, हशमत अली आदि रहे। क्षेत्र के माछरा, नंगली अब्दुल्ला, रहदरा, गोविंदपुरी, पसवाड़ा आदि गांवों में भी शोभायात्रा निकाली।
वहीं, मुंडाली क्षेत्र के गांव रछौती में डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालय से शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान रमेश चंद भारती द्वारा किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान रमेश चंद भारती, मदनलाल, मुरारी लाल, प्रेमचंद, धारा सिंह, गंगाराम, ईश्वर आदि रहे। उधर, गांव मेघराजपुर, सिसौली, मुरलीपुर, लोटी, अटौला, आलमपुर, भगवानपुर, अजराड़ा आदि में भी डॉ. जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। पचगांव में भाजपा की जिला मंत्री बिमला जाटव ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाई।
शोभायात्रा का उद्घाटन किया
किठौर। कस्बा एवं आसपास के गांवों में डॉ. आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बा किठौर में चेयरपर्सन पति सलमान मुनकाद ने फीता काटकर तथा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इस मौके पर रामकुमार, अभिषेक गौतम, रवि कुमार, मनोज पेंटर, कांति, अशोक, पप्पू, यशपाल, हर्ष नंदा, खुशीराम, विकास, गंगामल, वीर सिंह, कृष्ण, धर्म सिंह, रणवीर, वेदप्रकाश, अशोक कुमार, आकाश, सतीश, विनोद आदि मौजूद रहे।
फूल माला चढ़ाकर स्वागत किया
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। खुशी वर्मा, शैलिका, शुभाना, रागिनी, अंशिका शर्मा, देव चौधरी, पृथ्वी, दिविक, अंशुल, अर्पित, यश, शिवांग, कृष वर्मा, दिव्यांश, कृष अग्रवाल, काव्य, ओम सैनी, विपुल गुप्ता एवं अध्यापक वर्ग की ओर से रवि सहगल, मनीष खन्ना, सुधीर मावी, प्रिंस रस्तोगी, वैभव आदि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानाध्यपिका मधु गुप्ता एवं प्रबंधक अभय वीर गर्ग ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, वाल्मीकि समाज द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की। यहां जयप्रकाश लोहट, कटार सिंह, बिजेंद्र सूद, देवेंद्र सूद, मनोज सूद, पप्पू सूद, प्रिंस, विकास, विशाल सूद, लक्ष्य सूद, महेंद्र, चंदन, संजय, कुलदीप, आकाश आदि मौजूद थे।
शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं
बहसूमा। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन राजेश कुमारी व कुंवर सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा कस्बे के बहारले मंदिर से प्रांरभ होकर मुख्य मार्ग, कैलाशपुरी, मोहल्ला बसी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भारत माता समेत कई झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यहां पवन जाटव, सुखवीर सिंह, रवींद्र नागर, विनोद निहाला, अरुण जाटव, डॉ. जितेंद्र, धर्मवीर सिंह, सतीश, विनोद जाटव आदि समेत अन्य लोग रहे। वहीं, रामराज में डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा हस्तिनापुर रोड स्थित मोहल्ला ढलान वाला से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए, शिव चौक, गुरुद्वारा रोड, सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर से होते हुए गांव सैफपुर फिरोजपुर में संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रधान संगीता रानी, भोपाल सिंह से संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यहां राकेश कुमार, धनेश बसंल, राजीव छाबड़ा, केपी धीमान, ओमवीर कामदार, डॉ. सुरेश कुमार, अधिवक्ता श्यामलाल, संजय कुमार आदि रहे।
बाबा साहेब के बजाए मार्ग पर चलें
हस्तिनापुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इसके बाद विचार गोष्ठी हुई। इसमें उपस्थित क्षेत्रवासियों को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह जनता को दी गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार, जयपाल सिंह, सभासद कमल सिंह, प्रताप गौतम, सूरजपाल, ब्रह्मदत्त, किरनपाल आदि ने विचार रखे। बैठक में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष हरविंद्र छाबड़ा ने कहा कि बाबा साहेब ने पूर्व में समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया। हिंदू समाज को मिलकर एक साथ रहना सिखाया। कार्यक्रम में राहुल गोयल, विनय कौशिक, रोहित, गुड्डू, अनिल, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र, अमित टोंक आदि ने रास्ते में रैली में उपस्थितजनों को शरबत पिलाया। आंबेडकर मार्केट स्थित मूर्ति पर क्षेत्रवासियों द्वारा माल्यार्पण कर जयंती मनाई और विचार व्यक्त किए।
चिरौड़ी गांव में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती
गांव में निकाली गई शोभायात्रा, लोगों ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला/सरधना। दौराला क्षेत्र के गांव चिरौड़ी के आंबेडकर पार्क में रविवार को बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डॉ. आंबेडकर समिति चिरौड़ी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने अध्यक्षता की एवं संचालन डॉ. संजीव चिरौड़ी ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पति सोनू कुमार समेेत सभी अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, उनके मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। यहां ओमप्रकाश बौद्ध, जगपाल, मोनू, अरविंद, कपिल, विक्की, दीपक, मुकेश आदि विचार व्यक्त किए। यहां गाजे-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ चिरौड़ी गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
सरधना निकाली गई भव्य शोभायात्रा-जगह जगह हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
सरधना। नगर एवं देहात क्षेत्र में रविवार 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इसका उद्घाटन संयुक्त व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष पंकज जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस मौके पर विजय भारती, महिपाल वाल्मीकि एवं वीरेंद्र चौधरी समेेत तमाम नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। नगर में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने एक-दूसरे को नीला रंग लगाया। दूसरी तरफ नगर में डॉ. आंबेडकर युवा मोर्चा द्वारा संस्था के महासचिव रविंद्र के आवास पर बैठक हुई। जिसमें बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक में दीपक निमेष, सोहनवीर सिंह, बाबूराम, राजवीर, प्रदीप, आनंद, प्रवीण, टीटू, राहुल, सचिन सोनू आदि मौजूद रहे। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्राचार्य आरके जैन ने दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षकों तथा छात्रों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। यहां प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब की भूमिका को रेखांकित किया। उप प्राचार्य पीएस चौहान, उमा सिंह, आरसी पांडेय, एलके शर्मा, मदनपाल, पूनम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।