बागपत। राष्ट्रहित सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने बालैनी स्थित चकबंदी देवता पर पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से जन्मदिन सहित अन्य समारोह में पौधा लगाने की अपील की। इसमें डॉ. करणवीर सिंह, अमित अग्रवाल, जयदीप सिंह, संजय कुमार, शिवम शर्मा, नीरज गुप्ता, अनमोल शर्मा मौजूद रहे।