फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख युवक के केस पकड़ने पर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख युवक के केश पकड़े, बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ। मुंडाली क्षेत्र के समयपुर गांव में घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर बृहस्पतिवार को सिख युवक के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर युवक के केश पकड़कर खींचतान की। सिर में धारदार हथियार लगने से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
पुलिस के अनुसार समयपुर निवासी कौशल सिंह पुत्र हरि सिंह किसान है। बृहस्पतिवार सुबह उसके घर के सामने बाइक खड़ी थी। इस दौरान कौशल सिंह ने पड़ोस के लोगों से बाइक हटाने का कहा। आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों ने कौशल के साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोग घर में घुस गए और लूटपाट की। विरोध करने पर हमला बोल दिया और कौशल के केश पकड़कर खींचतान की। हमले में कौशल सिंह, उसकी पत्नी किरन कौर, रोहित सहित चार लोग घायल हो गए। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर मुंडाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बाद में पीड़ित पक्ष के लोगों ने थापर नगर गुरुद्वारा में पहुंचकर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे में खालसा विचार सभा के पदाधिकारियों सरदार जगदीश सिंह, मोहन सिंह, चंद्रपाल सिंह, मदन सिंह मान, अधिवक्ता अरुण सिंह, सोनू सिंह आदि ने बैठक कर इस घटना की निंदा की। सरदार जगदीश सिंह ने कहा कि सिख समुदाय के परिवार के साथ ऐसी घटना निंदनीय है। पुलिस प्रशासन को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। घटना से सिख समुदाय में आक्रोश है। यदि कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आगे बैठक कर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें