टीबी को खत्म करने का संकल्प लिया
मवाना। सीएचसी मवाना में बृहस्पतिवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर बैठक में चिकित्सा अधीक्षक ने टीबी के बारे में जानकारी दी और इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्प दिलाया। डा. अरुण कुमार ने बताया कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। सीएचसी व पीएचसी अस्पताल में टीबी की दवाईयां उपलब्ध है। इस बीमारी का सीएचसी व पीएचसी पर नि:शुल्क इलाज किया जाता है। बताया कि नए मरीजों का इलाज छह माह व एमडीआर एवं एक्सडीआर मरीजों का इलाज 24 से 27 माह तक चलता है। बैठक में डा. अनिल शर्मा, डा. उमेश शर्मा, डा. आशीष, डा. कपिल धामा, डा. आजादवीर, डा. नीरज तोमर, ओमप्रकाश, अनुपम व अमृता आदि मौजूद रहे।