फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय जलसे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के मदरसा जियाउल कुरान में सालाना दो दिवसीय जलसे का बृहस्पतिवार को आयोजन हुआ। इसमें दूरदराज से तशरीफ लाए मौलानाओं ने अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
विज्ञापन

जलसे की शुरूआत तिलावते कलाम ए पाक जनाब कारी मोहम्मद यासीन मुस्तफाबाद देहली ने की। वहीं, नात शरीफ पढ़ते हुए कारी मोहम्मद यासीन मदरसा जामिया अशरफिया मुस्तफाबाद देहली, जनाब मुफ्ती मोहम्मद कासिम तुर्कमान गेट देहली ने तकरीर में कहा कि हमारे नबी ने हमें बताया कि हमे अपने पड़ोसियों पर ध्यान देना चाहिए। चाहे वह किसी भी मजहब का हो। यदि पड़ोसी भूखा है तो उसको खाना खिलाना चाहिए और किसी भी मुश्किल में हो तो उसकी परेशानी में साथ देना चाहिए। विवाह में फिजूल खर्च न करें। दहेज प्रथा पर रोक लगाएं, सब को साथ लेकर एक-दूसरे का सहयोग करें। मुफ्ती मौलाना अहसान शेखुल हदीस वक्फ दारुल उलूम देवबंद, जनाब मुफ्ती मोहम्मद हसन उस्ताद हदीस मदरसा नूरूल इस्लाम मेरठ ने तकरीर की। जनाब हजतर मौलाना राशिद दारुल उलूम देवबंद ने देश में अमन चैन और देश की तरक्की की दुआ कराई। सदारत जनाब मौलाना राशिद, नाजिम ने की और संचालन जनाब मौलाना शफीउल हसन कासमी ने किया। जलसे में मौलाना अब्दुल जब्बार, मौलाना नवील अहमद, पूर्व चैयरमेन हिटलर त्यागी, दीन मोहम्मद, डॉ. शम्सुद्दीन, इंतजार चौधरी, अहसान मलिक, अय्यूब खान, जर्रार अहमद, हाजी लुकमान, इरशाद चौधरी, बाबू मलिक, डॉ. सलीम अख्तार, अनीस उर्फ गुडडू, हकीकत अली का सहयोग रहा।

छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
परीक्षितगढ़। नगर स्थित डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को नर्सरी से कक्षा 11 तक वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया।
जिसमें सोफियान, तहरीन, अनीजा, सक्षम त्यागी, नव्या त्यागी, तनुश्री त्यागी, खुशी गोदारा, अनन्या शर्मा, श्रष्ठी, वंशिका मलिक, खुशी भाटी, अल्ताफ, आन्या गोस्वामी, हिमांशी यादव, प्रियांशी आदि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर छात्र-छात्राओं को स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद चौहान ने स्कूल बैग, शिक्षण सामग्री देकर पुरस्कृत किया। वहीं, दूसरी ओर परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में परीक्षाफल 90 प्रतिशत रहा। जिसमें जूनियर वर्ग में छात्र अरुण धामा ने 85 प्रतिशत अंक व सीनियर वर्ग में छात्र मोहम्मद आदिल ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक मूलचंद बंसल ने छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र अग्रवाल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें