फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन ट्रेनें रद, खिड़िकयों से घुसे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दर्जन ट्रेनें रहीं रद्द, सीट के लिए मारामारी
विज्ञापन

- दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रेनें न होने से दिनभर परेशान रहे यात्री
मेरठ।
होली के मौके पर एक दर्जन ट्रेनों के रद्द होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। बुधवार को घर जाने के लिए सुबह से ही सिटी और कैंट स्टेशन पर यात्री परेशान दिखे। भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को भी लगना पड़ा। ट्रैक पर काम के चलते दो सप्ताह पहले दिल्ली से मेरठ रूट पर ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द किया गया था।
सुबह से ही दिल्ली और मुजफ्फरनगर जाने वाले रूटों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। रोजाना सिटी और कैंट स्टेशन से 10 से 20 हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहार के दौरान यह संख्या दोगुनी तक हो जाती है। लेकिन रेलवे ने इसके लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की। जो भी ट्रेन स्टेशन पर आई, उसमें सीट के लिए मारामारी दिखाई दी। यात्रियों को खिड़कियों से ट्रेन के अंदर घुसना पड़ा।
विज्ञापन

शालीमार एक्सप्रेस में हालात खराब
शाम पांच बजे जैसे ही शालीमार एक्सप्रेस सिटी स्टेशन पहुंची। ट्रेन में सवार होने के लिए सैकड़ों लोग दौड़ पड़े। जीआरपी और आरपीएफ ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस दौरान ट्रेन को रवाना करने में भी दिक्कत हुई। सिग्नल के बाद कई बार हॉर्न बजाया गया।
विज्ञापन

अनिश्चितकाल के लिए रद हैं ट्रेनें
रेलवे मुख्यालय से कई ट्रेनों को अनिश्तिकाल के लिए रद्द कर रखा है। इसमें अधिकतर पैसेंजर हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से अंबाला की तरफ जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट है। इस कारण भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें