फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में जनवरी फरवरी में जमकर बरसे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दशक में पहली बार जनवरी फरवरी में हुई इतनी बारिश
विज्ञापन

गेहूं के लिए भी अच्छी होगी बारिश
मोहित कुमार
मोदीपुरम । वेस्ट यूपी में जनवरी और फरवरी में दो दशक में पहली बार इतनी बारिश हुई है। इस साल जनवरी और फरवरी में सावन की तरह मेघ बरसे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इससे जल स्तर तो बढेगा ही साथ ही गेहूं की फसल के लिए भी यह बारिश वरदान होगी। वेस्ट यूपी में जहां 27 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है वहीं, मेरठ में 72 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वर्ष 2018 में मानसून की मेहरबानी भी मेरठ और आसपास जनपदों में अच्छी रही। जिसके चलते एक हजार मिमी के करीब बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले दो दशक से जनवरी और फरवरी में सर्दियों में बहुत कम बारिश हो रही थी, लेकिन इस बार जनवरी और फरवरी में हुई बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आईआईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से 28 फरवरी तक वेस्ट यूपी में 27 प्रतिशत बारिश हुई है। बारिश का यह आंकड़ा वेस्ट यूपी में 30 जिलों का है। बारिश से सबसे ज्यादा लाभ गेहूं की फसल को मिला है। हालांकि जहां ओलावृष्टि अधिक हुई है, वहां वहां सरसों, चना और आलू की फसल को 5 से 10 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। वेस्ट यूपी में ज्यादातर किसान गन्ने को डालने के बाद ही गेहूं की बुवाई करते है। वेस्ट यूपी में करीब 25 से 30 प्रतिशत किसान ऐसे हैं, जो 10 जनवरी तक गेहूं की बुवाई करते हैं। विलंब से गेहूं की बुवाई करने वाले किसानों के लिए बारिश ने संजीवनी का काम किया है।
विज्ञापन


यह अच्छा संकेत है
लंबे समय बाद जनवरी और फरवरी में वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश हुई है। सर्दी में बारिश होना अच्छा संकेत है, बारिश से सबसे ज्यादा लाभ गेहूं की फसल को मिलेगा। जहां ओलावृष्टि ज्यादा हुई होगी, वहां पर सरसों और आलू को थोड़ा नुकसान हो सकता है। - डा यूपी शाही, मौसम विशेषज्ञय, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि
विज्ञापन


बारिश का जनपद वार रिकॉर्ड
सामान्य वास्तविक प्रतिशत
मेेरठ 41.5 71.5 72
बागपत 32.1 72.8 127
सहारनपुर 56.8 62.0 20
गाजियाबाद 35.8 44.1 23
बिजनौर 59.2 15.0 155
बुलंदशहर 29.4 44.0 50
गौतमबुद्धनगर 28.5 113 296
मुजफ्फरनगर 44.6 60.5 36
वेस्ट यूपी 33.3 42.1 27
नोट: आंकडे 1 जनवरी से 28 फरवरी 2019 तक के है।

इस बारिश से यह होगा लाभ
- विंटर रेन आगामी मौसम के लिए बहुत जरुरी है
- मौसम में नमी रहेगी, जिससे ठंड बनी रहेगी
- गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा
- जलस्तर पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
- बारिश होने से हवा शुद्ध होती है।

सुबह को दिखा कोहरा, दिन में साफ रहा मौसम
मोदीपुरम। फरवरी के बाद अब मार्च की शुरुआत में भी मौसम बदल रहा है। अभी दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दो दिन तक रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते मौसम में नमी बनी हुई है। जिसके चलते हल्का कोहरा भी दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी बना रहेगा। 6 मार्च को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, हालांकि उसका असर अभी साफ नहीं दिख रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकमम आद्रता 96 व न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई।

सूर्योदय कल----7.05
सूर्यास्त आज----6.00
पूर्वानुमान
दिन में मौसम साफ रहेगा
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
बेगमपुल ---------132
तेजगढ़ी चौराहा------117
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें