मेरठ में रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) द्वार यहा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कराया जा रहा है। डॉ. राकेश एरन ने बताया कि आरएसएसडीआई भारत की एकमात्र शोध संस्था हैं जो मधुमेह बीमारी पर शोध कर रही है। इसमें शामिल होने वाले चिकित्सक मेडिसिन विद्या में स्नातकोत्तर हैं। डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि सम्मेलन में करीब 70 प्रतिशत से अधिक युवा चिकित्सक भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. अधिप मित्रा, डॉ दिनेश अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. तनुराज सिरोही का सहयोग रहेगा।
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति का इलाज करने वाले चिकित्सक भी आएंगे
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से भाग लेने वाले प्रसिद्ध चिकित्सकों की सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश प्रथम के निजी चिकित्सक डॉ. वेंकटराम हैं। वह मेडिसिटी हैदराबाद के सीईओ हैं। इनके अलावा नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विजय शर्मा तथा भारत के सर्व प्रमुख बेरिएट्रिक सर्जन अहमदाबाद के डॉ. महेंद्र नरवरिया भी शामिल होंगे।
आज लगेगा निशुल्क शिविर
डायबिटीज रोकथाम जन चेतना के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईएमए हॉल में एक कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें आमजन भी शुगर की बीमारी के संबंध में मधुमेह विशेषज्ञ से राय ले सकते हैं। कार्यशाला में ब्लड शुगर की निशुल्क जांच भी की जाएगी। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डॉ. केके गुप्ता होंगे।
शरीर में पलता मीठा जहर है शुगर
भारत में ही करीब 40 करोड़ लोग मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त हैं। सबसे ज्यादा चिंता का विषय यह है कि दो तिहाई से ज्यादा रोगियों को अपने इसके बारे में जानकारी भी नहीं है। मधुमेह शरीर के सभी प्रमुख अंगों पर अपने दुष्प्रभाव डालती है।
यह हृदय, मस्तिष्क, गुर्दा व अन्य शरीर की धमनियों को बंद कर हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, पैरालाइसिस. गैंगरीन, गुर्दा फेल और अंधापन आदि खतरनाक जानलेवा बीमारियों को जन्म देती है। यह शरीर में पलता मीठा जहर है, जो समय पर इलाज न लेने से जानलेवा साबित होता है। इसके लक्षणों को पहचानने के बाद इलाज से इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/