फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार चैंबर में व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा आरपार की लड़ाई लडे़गा व्यापार मंडल
विज्ञापन


मेरठ। अपार चेंबर में मंगलवार को पश्चिमी उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ। व्यापारियों ने नगर निगम की टैक्स नीति सवार उठाए। साथ ही सुधार न करने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा रहे। सम्मेलन में निगम अधिकारियों द्वारा भवन एवं दुकानों के टैक्स मनमाने तरीके से भेजने का मुद्दा मुख्य रूप से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा पिछले कुछ समय से नगर निगम के द्वारा कई गुणा टैक्स बढ़ाकर भेजा जा रहा है। बिल ठीक करने के नाम पर निगम में रिश्वत मांगी जाती है। विरोध करने पर नोटिस भेजे जाते हैं। हर नोटिस में टैक्स बढ़ाया जाता है। पंडित आशु शर्मा ने कहा नगर निगम का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। निगम के ग्रह कर और जल कर पुरी तरह से तालिबानी टैक्स है। इससे व्यापारी की कमर टूट रही है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिले में बढ़ते अपराध को लेकर भी व्यापारियों ने चिंता जताई। संचालन कैंट अध्यक्ष नीरज कौशिक ने किया, सम्मेलन में मुख्य रूप से मंजीत सिंह कोछड़, सुमेर सिंह धार, पियुष वशिष्ठ, धर्मेंद्र मलिक, रनवीर त्यागी, कांति प्रसाद, संजय शर्मा, राजीव शर्मा, विजय राठी, हिमांशु वत्स, हाजी सारिक, मंसूर अली, गुलफाम खान, जतिन अरोरा, गुलशन मेहरा, तुषार चौधरी, अंबुज जैन, अमित कंसल, संजय, एडवोकेट अलमास, माजिद सैफी, संजय त्यागी, वीरेंद्र चौधरी, अनुज सैनी, सतीश कुमार, आरती अग्रवाल, एरीना पटेल, आशा राजपूत, सविता सिंह, ओवेश कुरैशी, शन्नी मेहरा, सागर मेहरा, अंकित प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें