फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से डीएन में युवा महोत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला रहेगा मीडिया पार्टनर
विज्ञापन


आज से डीएन में युवा महोत्सव की धूम
- विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं लेंगे भाग
मेरठ। डीएन कॉलेज में आज से दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम में अमर उजाला बतौर मीडिया पार्टनर सहयोग करेगा। प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन

डीएन कॉलेज में युवा महोत्सव मनाने के संबंध में बृहस्पतिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. बीएस यादव, संयोजक डॉ. एसके अग्रवाल, सहसंयोजक डॉ. एमके यादव, डॉ. रूचि गोयल ने कार्यक्रम संबंधी तैयारियों के संबंध में चर्चा की। मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि युवा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 15-16 फरवरी को होने वाले महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता, मनोरंजन एवं व्यंजन स्टाल, बेस्ट आउट ऑफ दा वेस्ट, मास्क एवं पोस्टर मेकिंग, रंगोली गायन एवं काव्य पाठ, वाद-विवाद, आशुभाषण प्रतियोगिताएं होंगी। शनिवार शाम को साढ़े चार बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. यशोवर्धन, डॉ. हरि किशन, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अंजुला जैन, डॉ. सविता, डॉ. वंदना गर्ग, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. अनीता कौशल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. जिनेंद्र बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें