फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगानगर। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आईआईएमटी एकेडमी में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। तीन दिन तक चलने वाले अभियान में होंडा मोटर साइकिल व स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को सेफ्टी नियम आदि की जानकारी दी गई। एकेडमी के किंडर गार्टन के छात्रों ने रजबन हेड पोस्ट ऑफिस का विजिट भी किया। ऑफिस के निर्देशक सहायक द्वारा छात्रों को पोस्ट ऑफिस की कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को बताया कि प्राचीनकाल से आधुनिक युग तक प्रचार संचार सेवा प्रणाली में कई महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। छात्रों ने अपने माता पिता को पोस्टकार्डों पर शुभ संदेश लिखते हुए लेटर बॉक्स में उन्हें पोस्ट किया। विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर निकिता अग्रवाल व प्रधानाचार्य अल्पना बैजल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। मीडिया कोआर्डिनेटर मानव शर्मा, शबनम गौड़, अर्चना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें