फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण दिवस की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया
मेरठ। होप एक आशा क्लब की मासिक बैठक मंगलवार को सिविल लाइनक्षेत्र के एक होटल में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में आयोजित की गई। क्लब की सभी सदस्याओं ने रानी लक्ष्मीबाई, रानी पद्मावती, शूटर दादी चंद्रो तोमर, इंदिरा गांधी, किरण बेदी और भारतीय मतदाता के रूप में सुंदर प्रस्तुति दी। डॉ. पायल ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और साथ ही महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के प्रति सचेत किया। सरिता सिंह ने महिला सशक्तिकरण का अर्थ और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। रेनू सचदेवा ने अगले महीने होने वाली बैठक के बारे में महिलाओं को अवगत कराया। क्लब की अध्यक्षा सरिता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सचदेवा ने किया। बीना शर्मा, मीनाक्षी सिंह, प्रिया दूबे, आयुषी सचदेवा, रेनू गर्ग, अर्चना, कुमकुम जैन एवं राजश्री जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें