शोभित विवि में प्रेरणा दिवस आज
मोदीपुरम। शोभित विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने बताया कि विवि में आज से प्रेरणा दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय वार्षिक खेलकृूद प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शेखर विजेंद्र मंगलवार को विवि में पत्रकारों से रु-ब-रू हो रहे थे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्र में खेलों को बढ़ावा देने एवं क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विवि अपने क्षेत्र के 21 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। प्रेरणा दिवस विजेंद्र कुमार के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कुलाधिपति ने बताया कि बास्केटबाल मैच से खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की जाएगी। टेबिल टेनिस, 100 मीटर रेस, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। सात फरवरी को 2019 को वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, 200 मीटर रेस, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, लोंग जंप, हाईजंप, टग ऑफ वॉर, थ्रो बॉल, वॉलीबाल खेलों का आयोजन होगा। विवि द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर का उद्घाटन कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र रक्तदान कर करेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 101 यूनिट रक्तदान किया जाएगा। समापन समारोह में कुलाधिपति द्वारा प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर एपी गर्ग, कुलसचिव वीके सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. अभिषेक डबास, खेल अधिकारी विनोद शर्मा, डॉ. विपिन कुमार त्यागी, राजेश पांडेय, राज किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।