फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स पैंथर को हरा ताज इलेवन फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स पैंथर को हराकर ताज इलेवन फाइनल में
विज्ञापन

- सेमीफाइनल मुकाबले में 19 रनों से दर्ज की जीत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिमखाना मैदान में आयोजित प्रथम गौरेया क्रिकेट चैलेंजर कप में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें ताज इलेवन ने स्पोर्ट्स पैंथर को 19 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ताज इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 195 रनों का लक्ष्य रखा। रितुराज ने नाबाद 81 रन बनाए। पैंथर के गेंदबाज कामिल ने 2, राहुल ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स पैंथर 19.5 ओवर में 176 रन पर ऑलआउट हो गई। ताज इलेवन के गेंदबाज ताज ने 3, आबिद, भूरा व जावेद ने 2-2, जावेद ने 1 विकेट झटका। रितुराज को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर मो. आरिफ अंसारी लांबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान प्रमोद पार्चा, आरिफ अली, उमर प्रधान, मो. दिलशाद, अतुल चौहान, विवेक कंसल, मोनू, ओसामा, उमेशचंद सैनी आदि मौजूद रहे। आयोजक सचिव काले खां ने बताया फाइनल मुकाबला मंगलवार को काइट एकेडमी व ताज इलेवन के बीच होगा। इसमें क्रिकेटर कर्ण शर्मा के पिता विनोद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कोर बोर्ड - विजेता टीम ताज इलेवन के बल्लेबाज वासिल पठान 25 रन, मंजीत 21, रितुराज नाबाद 81, आशु 47, शिबली नाटआउट 00। टीम स्पोर्ट्स पैंथर के बल्लेबाज तनुज 15 रन, पुष्कर 24, प्रशांत 00, मोहित शर्मा 53, लोकिंद्र 01, कामिल 03, प्रशांत द्वितीय 15, कुलदीप 22, वासिब 09, राहुल 20 रन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें