फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसड़ में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र के जसड़ गांव में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये हैं। जिसमें एक पक्ष के लोगों द्वारा हाल में एसडीएम व डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की गई थी कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा व रास्ता बनाया जा रहा है। शिकायत पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ पर्यावरण धर्म समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल ने भी उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। वहीं अब इस मामले में बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने भी तालाब की भूमि पर पूर्व में हुए अवैध कब्जों की शिकायत की। इस मामले में इकबाल, मोबीन, दिलशाद, सुएब ने भी शिकायत की ओर तालाब पर जिन लोगों का भी कब्जा है उसे हटाने की मांग की। आरोप है कि लोग आज उस जिस भूमि को तालाब की बताकर रास्ते का निर्माण रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन लोगों के कब्जे में भी करीब तीन बीघा भूमि है। पूर्व में जिस जगह पर रास्ता चला आ रहा वहां पर निर्माण कराया जा रहा है। उसका कुछ लोग गलत तरीके से विरोध कर रहे हैं। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें