फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर किसानों का डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर किसानों का डेरा, मेरठ में घंटों खड़ी रहीं ट्रेनें
विज्ञापन


- मुजफ्फरनगर स्टेशन पर भाकियू ने किया हंगामा
- जनशताब्दी, सुपर एक्सप्रेस को सिटी और कैंट स्टेशन रोकना पड़ा

मेरठ। गन्ने का भुगतान न होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर स्टेशन पर डेरा डाल दिया। जिसके चलते दिल्ली-मेरठ रेल मार्ग बाधित हो गया। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे से शाम 6.45 बजे तक रूट बाधित रहने से ट्रेनों को सिटी और कैंट स्टेशन पर रोकना पड़ा। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। शाम को दिल्ली की ओर से मेरठ से होकर जाने वाली ट्रेनों की संख्या अधिक रहती है। वहीं, शाम को ही दैनिक यात्रियों की अधिक भीड़ होने से रेलवे प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए।
मंगलवार शाम नई दिल्ली से देहरादून को जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस सिटी स्टेशन पर दो घंटे 30 मिनट तक खड़ी रही। नई दिल्ली से जालंधर को जाने वाली सुपर एक्सप्रेस भी कैंट स्टेशन पर दो घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। इसके अलावा दिल्ली से वाया मेरठ, जम्मू को जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को वाया शामली होकर भेजा गया। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस अपने तय समय से चार घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। सहारनपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी बाधित रहीं। जिसके चलते अप और डाउन में ट्रेनों के बाधित होने से यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

देहरादून और कालका भी घंटों लेट
सहारनपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों में देहरादून एक्सप्रेस अपने तय समय से दो घंटे 43 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं, कालका से दिल्ली को जाने वाली पैसेंजर भी तीन घंटे 30 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर के बीच चलने वाली मेमू दो घंटे 57 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन से रवाना की गई।
विज्ञापन

मेरठ से भेजी गई नौचंदी
सहारनपुर से प्रयागराज को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को मंगलवार शाम को मेरठ से ही रवाना कर दिया गया। नौचंदी एक्सप्रेस का एक रैक सहारनपुर से आता है लेकिन किसानों के हंगामे के चलते मेरठ से ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेल अधिकारियों के मुताबिक उस रैक को वाया नजीबाबाद होकर मुरादाबाद भेजा गया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें