मवाना। नगर में शुक्रवार को अतिक्रमण के चलते भीषण जाम लग गया। जिस कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात कराया।
बताते चलें कि नगर में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण नासूर बनता जा रहा है। वहीं, अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा रही सही कसर पूरी कर देते हैं। शुक्रवार को भी मेरठ-बिजनौर मार्ग पर अतिक्रमण के चलते भीषण जाम लग गया। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। इसके चलते घंटों तक वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचककर सड़क किनारे लगे ठेलों को हटवाकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।