फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट कर नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकलां कट पर बने मिनी टोल प्लाजा पर रविवार की रात में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाश हथियारों के बल पर टोल कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग तीन लाख रुपये की नकदी लूटकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। लूट करने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस बदमाशों की नाकेबंदी में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां कट पर मिनी टोल प्लाजा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 11:30 बजे 10 से 12 हथियार बंद बदमाश कार और बाइकों से आए और उन्होंने तमंचे के बल पर टोलकर्मियों को आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। बदमाशों ने वहां से दिनभर टोल की एकत्रित धनराशि को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने टोलकर्मियों से मारपीट की। लूटपाट करने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद टोलकर्मियों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कई थानोें की पुलिस, एएसपी राजेश श्रीवास्तव आदि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर टोल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि बदमाश लगभग तीन लाख रुपये लूटकर ले गए है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें