फफूंड़ा के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम से प्रधानाध्यापिका ने रखी समस्या
छात्रों से कविता और पहाड़े सुने, सवाल भी निकलवाए
छात्रों के शैक्षिक स्तर और व्यवस्था से से संतुष्ट दिखे
मेरठ । जिलाधिकारी ने खरखौदा क्षेत्र के फफूंड़ा स्थित प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। छात्रों ने कविता और पहाडे़ सुने। बच्चों का शैक्षिक स्तर की डीएम ने प्रशंसा की। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि स्कूल में बच्चों के दाखिले ओर हो सकते हैं लेकिन कमरों की कमी है।
शुक्रवार दोपहर को डीएम अनिल ढींगरा प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में पहुंचे। उन्होंने छात्रों से हिंदी और गणित के सवाल पूछे। गुणा भाग के सवाल कक्षा चार और पांच के बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर कराए। 13 और 19 का पहाड़ा सुना। अधिकांश छात्रों में जवाब देने की होड़ थी। अधिकतर ने सही जवाब दिए । अनुशासन भी बेहतर था। मिड डे मील भी चेेक किया। कापी किताबें और यूनिफार्म भी बच्चों को मिल चुकी थी। कई कक्षाओं को अंग्रेजी और विज्ञान की पुस्तकें नहंी मिली थी। स्कूल में पंजीकृत 379 में से 302 छात्र उपस्थित थे। डीएम ने स्कूल में वॉल पेंटिंग और स्वच्छता और स्मार्ट क्लास की भी प्रशंसा की। स्कूल में 10 शिक्षक कार्यरत थे। इनमें एक अवकाश पर थे। डीएम ने प्राइमरी पाठशाला नंबर दो का भी निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन समय अधिक होेने की वजह से स्कूल का अवकाश हो चुका था।
डीएम दिया कार्रवाई का भरोसा
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर कौसर जहां ने बताया कि उनके स्कूल में ओर बच्चों के भी प्रवेश हो सकते हैं लेकिन यहां पर कमरे कम हैं। बच्चों के बैठने की व्यवस्था ना होने की वजह से ही अभिभावक प्रवेश नहीं दिला रहे। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि उनके यहां दो अतिरिक्त कक्ष बनवा दिए जाएं। डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया।