सर्किट हाउस चौराहे का नाम बदलने की मांग
मेरठ। ऑल इंडिया इसाई महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की कि सर्किट हाउस चौराहे का नाम बदलकर संत मदर टेरेसा रखा जाए। कहा कि साथ ही मदर टेरेसा की प्रतिमा भी चौराहे पर लगाई जाए। इस दौरान महासभा के दर्जनों लोग शामिल रहे।