नोबल स्कूल सोशल एक्टिव अवार्ड से सम्मानित
मेरठ। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गढ़ रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल को मोस्ट सोशल एक्टिव अवार्ड से नवाजा गया। स्कूल को सूचना, ज्ञान, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में काम करने के लिए अवार्ड दिया गया। स्कूल एमडी अमित चौधरी, डायरेक्टर आभा ऋषि और रीति वाधवा ने कार्यक्रम में शिरकत की। अमित चौधरी ने स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।