देहली गेट पुलिस ने लगाया कांवड़ शिविर
मेरठ। पब्लिक के साथ पुलिस और उनके परिजन भी शिव भक्तों की सेवा में जुटे है। मंगलवार को देहली गेट पुलिस ने मुस्लिम बाहुल्य जली कोठी में एक दिवसीय कांवड़ शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा की।
शुभारंभ एसएसपी राजेश पांडेय ने किया। एसएसपी और एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कांवड़ियों को फल और कोल्ड ड्रिंक वितरित किए। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता का पुत्र उत्कर्ष और पुत्री वीरा ने भी शिव भक्तों की सेवा की। शिविर में शिव भक्तों के बैठने के लिए सोफे और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। शिविर के दौरान सीओ दिनेश शुक्ल, एसओ रेलवे रोड विनोद कुमार, एसएसआई दिलशाद अहमद के अलावा इरफान, मकबूल, रफाकत आदि मुस्लिम समाज के लोगों का भी सहयोग रहा।
खास बातें:
एसएसपी ने किया शुभारंभ, पुलिस और उनके परिजनों ने की शिव भक्तों की सेवा