फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर की घटना का मुस्लिमों ने विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलवर की घटना पर मुस्लिमों ने जताया विरोध
विज्ञापन

मेरठ। राजस्थान के अलवर में हुई घटना का विरोध व्यक्त करने के लिए सोमवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की मेरठ यूनिट के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए बताया कि देश के कानून की परवाह किए बगैर असामाजिक तत्व एवं कट्टरपंथी लोग कभी गाय के नाम पर तो कभी बच्चा चोरी का आरोप लगाकर मुस्लिमों व दलितों को निशाना बना रहे हैं। भीड़ के रूप में इकट्ठा होकर निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण राजस्थान के अलवर में गाय की तस्करी का बहाना बनाकर युवक अकबर की हत्या करना है। उन्होंने मांग की है कि इस घटना के दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को दिया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मौ. इदरीस, मौ. उवेस, यूसुफ अंसारी, रिजवान, कादिर कुरैशी, जकी अनवर, हैदर अली, मोहम्मद साबिर, निजाम मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें