रालोद कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
मेरठ। 28 जुलाई को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की होने वाली रैली को लेकर परतापुर क्षेत्र में रालोद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जन समर्थन जुटाने के लिए बाइक रैली निकाली। 28 जुलाई को जयंत सरकार में किसानों की बदहाली व बिजली दरों में वृद्घि के विरोध में कमिश्नरी पर हुंकार भरेंगे। जिसके लिए युवा रालोद नेता अर्जुन ढिढाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गून, गेझा, मोहिउद्दीनपुर, परतापुर, महरौली, अंजोली, इकला व छज्जूपुर में बाइक रैली निकाली। रैली में अनिल दबथुआ, संजय चौधरी, सोनू, विक्रांत सांगवान, शाहिल, मोंटी, गौरव व मोनू आदि मौजूद रहे।