फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने किया पुलिस का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कागजी बाजार के सराफा कारोबारी रामौतार रस्तौगी के कर्मचारी के साथ कथित लूट का खुलासा करने पर कागजी बाजार सराफा व्यापार मंडल ने पुलिस का सम्मान किया। व्यापारियों ने पुलिस की फास्ट वर्किंग की सराहना के साथ ही पुरानी घटनाओं के भी जल्द खुलासों का आग्रह किया। बृहस्पतिवार रात आईएमए हाल में आयोजित समारोह में एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी सतपाल सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, थानाध्यक्ष रेलवे रोड विनोद गुप्ता, एसओ देहली गेट विजय गुप्ता, इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह को सम्मानित किया गया। सभा का संचालन महामंत्री मनोज कुमार सराफ ने किया। अध्यक्ष गुलशन पाहवा, कोषाध्यक्ष विकास रस्तौगी, विजय आनंद अग्रवाल, अजय रस्तौगी, नितिन रस्तौगी, सुशील रस्तौगी, दीपक रस्तौगी आदि सराफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें