मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर गेट स्थित मोहल्ला शोहरान में भवन संख्या 3 की एक दीवार बारिश में ढह चुकी है। अब जर्जर हो चुका मकान कभी भी गिर सकता है। जिससे जानमाल के नुकसान होने की संभावना के चलते कॉलोनी के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट व संबंधित थाने को मामले की जानकारी दी है। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक पहले भी ऐसी अवस्था में मकान ढह चुका है जिसमें एक युवक की जान चली गई थी। लोगों ने उसमें रह रहे लोगों से मकान खाली कराकर मकान को ध्वस्त कराने की मांग की है।