मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी व महामंत्री देवकी नंदन शर्मा के नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन हापुड़ एवं बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के पदाधिकारियों के साथ वकीलों ने डीजीपी से मुलाकात की। वकीलों ने गढ़ बार एसोसिएशन के वकीलों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज कराए फर्जी मुकदमे की सही विवेचना कराने और मुकदमा खत्म कराने संबंधी ज्ञापन दिया। जिस पर डीजीपी ने उक्त मुकदमे को समाप्त किए जाने का आश्वासन दिया। ब्यूरो