मेरठ। भाजपा के संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने शहर के प्रसिद्ध कवि दंपति सौरभ सुमन और अनामिका अंबर से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर संकलित पुस्तिका भेंट की। उनके साथ संजीव गुप्ता, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।