पिलाना (बागपत)। डेफोडिल इंटरनेशनल स्कूल पिलाना में चल रहे कौशल विकाश मिशन के तहत जीएंडजी स्किल डवलपमेंट में मंगलवार को योग दिवस के बारे में बताया। प्रशिक्षक भगत देव ने प्राणायम, कपाल भांति, अनुलोम विलोम, अग्निसार, मकरासन, चंद्रासन का अभ्यास कराया। युवाओं को मादक पदार्थ और मांसाहार से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। जीएंडजी के संचालक संजय कुमार, स्कूल के चेयरमैन संजय त्यागी, सोनिया, दिनेश, लक्ष्मी, सुखवीर, सोनम, दिनेश, दीपा मौजूद रहे। ब्यूरो