फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक से युवक की मौत, फाइनेंसर बच गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कीटनाशक से युवक की मौत, फाइनेंसर बच गया
विज्ञापन

मेरठ। देहली गेट थानाक्षेत्र में सोमवार रात फाइनेंसर और खाने-पीने के आइटम का ठेला लगाने वाले युवक ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। फाइनेंसर की हालत ठीक बतायी गई, जबकि युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार सोमवार आधी रात के बाद सूचना मिली कि एक फाइनेंस ने बाजार में रकम फंसने और कर्ज के चलते तनाव में आकर कीटनाशक खा लिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो फाइनेंसर की हालत ठीक मिली। परिजनों ने इस संबंध में किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। वहीं, युवक के बारे में चर्चा रही कि उसका काम ठीकठाक चल रहा था। लेकिन कर्ज की वजह से उसने यह कदम उठाया। इस युवक और फाइनेंसर के बीच लेन-देन बताया गया। हालांकि युवक के परिजनों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। एसओ ने बताया कि इस बारे में कोई सूचना या शिकायत नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें