फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्चों का होगा बचाव, मिशन इंद्रधनुष आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात बच्चों का होगा बचाव, मिशन इंद्रधनुष आज से
विज्ञापन

मेरठ। नवजात बच्चों के बचाव के लिए सोमवार से मिशन इंद्रधनुष शुरू होगा। जनपद के 12 ब्लाकों के 12 गांवों तथा प्रत्येक वार्ड के चयनित 28 क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के कैंप में सार्वजनिक स्थल के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और उपकेंद्रों में लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा चिह्नित 15 ग्राम पंचायतों में विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को इसमें शामिल किया जाएगा। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा चिह्नित 15 ग्राम पंचायतों में 71 गर्भवती महिलाओं एवं 234 शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों का आयु के सापेक्ष 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में न्यूमोकोकिल वैक्सीन से नवजात बच्चों का न्यूमोनिया से बचाव किया जाएगा। न्यूमोनिया केकारण हर साल नवजात काल के गाल में समा जाते हैं। टीकाकरण के लिए विरोधी परिवारों की गर्भवती महिला और बच्चों को प्रतिरक्षित कराने के लिए सहयोग लिया जाएगा। टीकाकरण की सफलता के लिए सीएमओ डॉ. राजकुमार ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने भी टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश दिए हैं। टीकाकरण अभियान की कामयाबी के लिए धर्म गुरुओं का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन


खास बातें:
मेरठ के12 ब्लॉकों में चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें