फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित पेज वन अपहरण खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपह्त बालक कोटा राजस्थान में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चाचा ने किया पचास लाख की फिरौती के लिए भतीजे का अपहरण
मेरठ में मिली अपहरणकर्ता की लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल गया था। मुंबई में एक बेकरी में काम करता है चाचा
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद (बिजनौर)। कस्बे से रविवार को 50 लाख की फिरौती के लिए एक मुर्गी दाना कारोबारी के आठ वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया गया। अपहरण भी कारोबारी के सगे भाई ने किया, जो जो मुंबई में एक बेकरी में काम करता है। पुलिस को उसके मोबाइल फोन की लोकेशन मेरठ में मिली। पुलिस जब तक मेरठ पहुंची, वह बालक सहित वहां से निकल चुका था, लेकिन पुलिस उसके पीछे लग गई थी। एसपी उमेश कुमार सिंह के बताया कि अपहृत असद व आरोपी मोहसिन को पुलिस ने कोटा राजस्थान से बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों को लेकर नजीबाबाद पहुंच रही है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव पानाहीमपुर निवासी रईस अहमद नजीबाबाद के डबल फाटक स्थित जेके कांप्लेक्स में मुर्गी दाना व बिजली के सामान का कारोबार करता है। पास में ही रईस का परिवार रहता है। रईस का छोटा भाई मोहसिन रविवार सुबह करीब 11 बजे उनके घर पहुंचा और अपनी भाभी आसमां से भतीजे असद मलिक को अपने साथ घुमाने के बहाने लेकर चला गया। असद के घर न पहुंचने पर रईस ने अपने भाई मोहसिन से संपर्क किया, तो उसका मोबाइल बंद आया। शाम करीब छह बजे मोहसिन ने रईस को काल कर असद की आवाज सुनवाई और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मोहसिन मुंबई में बेकरी में काम करता है। उसका एक साथी मेरठ में रहता है। मोहसिन अपने भतीजे का अपहरण कर सीधे मेरठ पहुंचा था। मेरठ के बाद वह मथुरा पहुंचा और वहां से असद को लेकर ट्रेन से राजस्थान की ओर चल दिया। पकड़े जाने के बाद मोहसिन ने पुलिस को बताया कि उसका इरादा असद की हत्या करने का था। वह किसी बात को लेकर अपने भाई से खुन्नस रखता है। फिरौती की रकम मिलने के बाद भी वह असद को मार डालता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें