फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस .

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना देंगे कांग्रेसी
विज्ञापन

मेरठ। महंगाई और बढ़ते अपराधों को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार की घेरेबंदी शुरू कर दी है। पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर सोमवार को प्रदेश भर की तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेसी धरना देंगे। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी हाईकमान ने महंगाई और बढ़ते अपराधों के अलावा जनसमस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता को मुद्दा बनाने को कहा है। महानगर प्रवक्ता हरि किशन वर्मा ने बताया कि महानगर कांग्रेस मेरठ तहसील पर धरना देगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी है। वहीं जिला प्रवक्ता अखिल कौशिक ने बताया कि जिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालयों के साथ ही मवाना और सरधना तहसील में धरना देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें